फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: उत्तम नगर में इमारत की छत गिरी, एक की मौत, आठ घायल

Sat, 04 Jan 2020 08:10 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमारत की छत गिरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तम नगर में शनिवार दोपहर एक घर की पहली मंजिल की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच बच्चों समेत 8 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालकर डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दुलारी देवी (47) ने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि छत कोटा स्टोन से बनी थी और जर्जर हो चुकी थी। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में राखी (30), सोनम (12), अखिल (3), कन्नू (8), आकाश (6), धर्मेंद्र (30), संजीव (11) और रानी (30) घायल हैं। घटना के समय सभी घर में मौजूद थे। हालांकि हादसे में भूतल पर बने कमरे को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस व दमकल विभाग को मोहन गार्डन में इमारत की पहली मंजिल की छत गिरने व उसमें कई लोगों के दबने की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान की छत कोटा स्टोन की थी और काफी जर्जर थी। पुलिस ने बताया कि मकान काफी कमजोर था।

विज्ञापन

पीरागढ़ी आग में दमकलकर्मी की हो गई थी मौत

बता दें कि दिल्ली में हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में गुरुवार तड़के करीब चार बजे ओकाया बैटरी की फैक्टरी में आग लगने के करीब 40 मिनट बाद कूलिंग के दौरान धमाकों से दो मंजिला इमारत ढह गई। इससे बचाव अभियान में जुटे एक दमकलकर्मी अमित बालियान की मौत हो गई, जबकि 17 दमकलकर्मियों सहित 18 लोग घायल हो गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे में जान गंवाने वाले फायर ऑपरेटर अमित बालियान के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की। दिल्ली सरकार पहले ही परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का एलान कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने अमित के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। केजरीवाल ने गुरुवार को भी अमित की मौत के बाद एक ट्वीट से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा था।बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी बेहद जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

दिल्ली सरकार इस मामले में पहले ही मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। साथ ही मृतक फायर ऑपरेटर अमित बालियान के परिजन को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें