गौतमबुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा हैं। एयरपोर्ट की घोषणा के बाद से ही यहां पर जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी हैं। जबकि अब सोमवार को एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग भी सफल रही हैं। इस बीच सोमवार को रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया ने एक रिपोर्ट ''इंफ्रास्ट्रक्चर एंड मेगा प्रोजेक्ट्स-द की एनबलर्स ऑफ अर्बन एक्सपेंशन इन इंडिया'' जारी कर कहा है कि अब जेवर में जमीन की कीमतों में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ हैं।
जो वर्ष 2030 तक 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसका कारण नोएडा एयरपोर्ट के साथ-साथ मेट्रो विस्तार और थीम आधारित शहर जैसे प्रोजेक्ट हैं। फिल्म सिटी, मेट्रो विस्तार जैसे प्रोजेक्टों के कारण पिछले 5 वर्षों में जमीन की कीमत में करीब 1.4 गुना वृद्धि हुई हैं। इस दौरान 5,000 रुपये से 7,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की देर से जमीन बिक रही हैं। वर्ष 2030 तक जमीन की कीमत बढ़कर 10,482 रुपये प्रति वर्ग फुट हो जाएगी।