फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर की गोली मारकर हत्या, विधायक के कार्यालय के पास हुई वारदात

Sat, 28 Jul 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Builder Shot Dead
विज्ञापन

रणहौला में विधायक महेंद्र यादव के कार्यालय के पास शनिवार को बदमाशों ने एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। बिल्डर वारदात के समय विकास नगर में बन रह बैंक्वेट हॉल की साइट का निरीक्षण करने पहुंचा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात के पीछे रंजिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त राजेंद्र गोयल (45) के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर के वाणी विहार में परिवार के साथ रहता था। वह प्रॉपर्टी का काम करता था और फिलहाल विकास नगर में बैंक्वेट हॉल बनवा रहा था। सुबह करीब नौ बजे कार से वह निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचा। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे दोनों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। राजेंद्र को पांच गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए।  राजेंद्र को  घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे डीडीयू अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजेंद्र पर भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें