फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम घर छोड़ गई, मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं' 17 पेज का सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी

Wed, 14 Nov 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
खुदकुशी से पहले बिल्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में पत्नी के छोड़कर मायके जाने से आहत होकर बिल्डर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने 17 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त गौरव गोयल (34) के रूप में हुई है। उसने खुदकुशी के दौरान 13 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग भी की है। घटना 31 अक्तूबर की है।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

gaurav goyal - फोटो : फेसबुक से
पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर की शाम मियांवाली नगर इलाके स्थित पश्चिम एंक्लेव में एक युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली।  मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतक के पिता गिरीराज गोयल ने पुलिस को बताया कि गौरव दोस्तों के साथ बिल्डिंग बनाने का काम करता था। उसकी शादी 27 अप्रैल 2009 में विकासपुरी निवासी रितु के साथ हुई थी। दंपति का एक आठ साल का बेटा विनय है।

वीडियो में काफी परेशान दिख रहा है गौरव

gaurav goyal - फोटो : फेसबुक से
शादी के कुछ सालों बाद तक उनके बीच कभी-कभी किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाया करता था। 30 जुलाई 2018 को दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो रितु अपने बेटे को लेकर मायके चली गई। उनके जाने के बाद गौरव खुद को अकेला महसूस करने लगा। कई बार उनके बीच सुलह की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। गौरव रितु और अपने बेटे से बात करने की कोशिश करता था, लेकिन उसकी बात नहीं हो पाती थी।

gaurav goyal - फोटो : फेसबुक से
इससे परेशान होकर गौरव ने  घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी ही हुई है। गौरव खुदकुशी करने के दौरान बनाए वीडियो में वह काफी परेशान दिख रहा है। उसने चादर की मदद से पंखे पर लटककर जान दी है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी रितु, उसके माता-पिता और भाई पर टार्चर करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि उनकी वजह से वह  घुट-घुट कर जी रहा था। सबके सामने उन लोगों ने मेरी बेइज्जती की है। मैं सुसाइड कर रहा हूं, लेकिन ये सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर है। इन सब को कठोर से कठोर सजा मिले।

gaurav goyal - फोटो : फेसबुक से
‘तुम घर छोड़ गई, मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं’ 
सुसाइड नोट में गौरव ने पत्नी को संबोधित करते हुए लिखा है कि तुम घर छोड़कर गई, मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। मैं बीबी बच्चों के बगैर तीन महीनों से घुट रहा था। रितु तुम्हारा चेहरा देख लेता था, सांस आ जाती थी, चेहरा नहीं दिखा तो सांसें चली गई। रितु तुम अपने घर वालों के आगे मेरे प्यार को नहीं समझ पाई। 
विज्ञापन

gaurav goyal - फोटो : फेसबुक से
अंग दान की जताई इच्छा
सुसाइड नोट में बेटे का जिक्र करते हुए गौरव ने लिखा है कि तुम दोनों से दूर होने का गम बर्दास्त नहीं कर पाया। उसने अपने सुसाइड नोट में घर वालों को अलविदा कहते हुए लिखा है कि उसका जो भी अंग ठीक हो उसे दान कर देना।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें