फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बार बुलाने पर मैनेजर ने नहीं सुनी बात, नाराज बिल्डर ने मुर्गा बनाकर पीटा

Fri, 13 Jul 2018 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

सेक्टर-75 स्थित एक बिल्डर के अधिकारियों ने अपने ही फैसिलिटी मैनेजर को शुक्रवार सुबह करीब 3 घंटे तक कपडे़ उतारकर मुर्गा बनाकर पीटा। बताया जा रहा है कि पीड़ित का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने कर्मचारियों से ओवर टाइम नहीं करा पा रहा था जिससे अधिकारी नाराज थे। बिल्डर के गुर्गों के खिलाफ फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-75 में गोल्फ एवेन्यू-2 बिल्डर है। आरोप है कि यहां विरेंद्र (बदला नाम) फैसिलिटी मैनेजर है और हरेंद्र (बदला नाम) भी वहीं पर काम करता है। बृहस्पतिवार शाम को सोसायटी में कोई विवाद हो गया था। वहां पर बिल्डर के लोगों ने विरेंद्र को मौके पर बुलाया था, लेकिन वह बिल्डर के अधिकारियों के पास नहीं गया।

इसके बाद अधिकारियों ने हरेंद्र को भी फोन किया, वह भी आफिस नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे विरेंद्र व हरेंद्र आफिस पहुंचे तो दोनों को देखकर अधिकारी गुस्से में आ गए। इसके बाद बिल्डर के गुर्गे दोनों को एक कमरे में ले गए। वहां पर सबसे पहले उनके कपड़े उतरवा दिए गए और फिर मुर्गा बनाकर पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी है चर्चा

करीब 3 घंटे तक दोनों को यातनाएं दी गईं। घटना की सूचना किसी ने विरेंद्र के जीजा को दी तो उसने पुलिस को जानकार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी कार्यालय छोड़कर भाग गए। जीजा शुक्रवार को थाने में शिकायत लेकर गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों के साथ कई अन्य लोग गए तो पुलिस ने उनकी शिकायत तो ली, लेकिन जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

यह भी है चर्चा
एक फ्लैट निवासी महिला ने वीरेंद्र से गैस एजेंसी के कर्मचारी का नंबर मांगा था। फैसिलिटी मैनेजर ने उसका नंबर दे दिया था। महिला ने बात की थी तो गैस एजेंसी के कर्मी ने महिला को अश्लील मेसेज करके उससे गंदी बात की थी। इसका आरोपी भी वीरेंद्र को ही माना जा रहा था।

सीओ तृतीय नोएडा, श्वेताभ पांडेय ने कहा कि बिल्डर के फैसिलिटी मैनेजर और उसके साथी पर सोसायटी की महिला को अश्लील मेसेज भेजने का आरोप है। इसके लेकर ही मारपीट हुई थी और दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया है। ऐसे में ही इस तरह के आरोप लगा जा रहे हैं। अगर मुर्गा बनाकर पीटने का कोई मामला है तो  जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें