फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बजट सत्र 23 मार्च से, डिप्टी सीएम सिसोदिया 25 मार्च को पेश करेंगे बजट

Tue, 17 Mar 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली विधान सभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। पांच दिवसीय सत्र में दिल्ली सरकार आर्थिक समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट भी पेश करेगी। इसका फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि बीते साल फरवरी में सरकार ने 2019-20 के लिए 60,000 करोड़ रुपये का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया था। इसमें आम लोगों की जिंदगी को आसान करने वाली कई योजनाएं घोषित की गई थीं। मुख्यमंत्री ने इसे सभी का बजट बताया था। इसी कड़ी में नई सरकार 23 मार्च से बजट सत्र में जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश करेंगे। इससे पहले आर्थिक समीक्षा पेश की जाएगी। 27 मार्च को बजट सत्र का समापन होगा। 
विज्ञापन


इस बार के बजट में खास जोर घर-घर तक पानी पहुंचाने की योजना के साथ यमुना की सफाई पर भी होगा। वहीं, पहले से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे आवंटन में ज्यादा फेरबदल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें