पहली बार एम्स का आंकड़ा 5 हजार पार
एम्स के इतिहास में पहली बार बजट ने पांच हजार करोड़ का आंकड़ा पार है। पिछले तीन सालों से लगातार एम्स का बजट बढ़ाया जा रहा है। साल 2023-24 में बजट का आंकड़ा 4489.67 करोड़ रुपये था। जो 2024-25 में बढ़कर पांच हजार करोड़ रुपये पर पहुंचा। वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 5200 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े हुए बजट की मदद से कई क्षेत्रों में काम हो सकेगा।
सुविधाओं का होगा विस्तार
बजट में एम्स को 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं। यह पिछले बजट के मुकाबले करीब चार फीसदी ज्यादा है। इसकी मदद से मस्जिद मोठ स्थिति एम्स के कैंपस में न्यूरो, कार्डियो व आंखों के लिए ओपीडी ब्लॉक बनाया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे विकास कार्य हो सकते हैं। सफदरजंग अस्पताल व वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज को इस बजट में 253.08 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है जो पिछले साल के मुकाबले 13.13 फीसदी अधिक है। इसकी मदद से अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक सहित दूसरी सुविधाओं का विकास हो सकता है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल व अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को बजट में 238.26 अतिरिक्त फंड मिला है जो पिछले साल के मुकाबले करीब 19.53 फीसदी ज्यादा है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व सुचेता कृपलानी अस्पताल को 170 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है तो पिछले साल के मुकाबले करीब 27 फीसदी अधिक है। कलावती सरन अस्पताल को 27.31 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिला है। जो पिछले साल के करीब 17.52 फीसदी अधिक है।
किस अस्पताल को मिला कितना बजट
संस्थान - इस साल बजट - पिछला बजट - इतना फीसद बढ़ा
एम्स 5200 5000 4
सफदरजंग 2179.58 1926.50 13.13
आरएमएल 1458.26 1220 19.53
लेडी हार्डिंग 800 630 27
कलावती 183.16 155.85 17.52