दिल्ली पुलिस के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के अंतरिम बजट में 8242.46 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह वित्त वर्ष 2019-20 की जुलना में 1.96 प्रतिशत अधिक है। बजट में आवंटित कुल राशि में से राजस्व अनुभाग के लिए 8019.83 रुपये निर्धारत किए गए हैं।
इस अनुभाग में प्रशासनिक अनुभाग, सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ और विकास एवं संचार नेटवर्क आते हैं। पुलिस के बुनियादी ढांचे के लिए 365.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले वित्त वर्ष में यह 468.86 करोड़ रुपये थे। इसमें कार्यालय और आवासीय इमारतें भी शामिल है।
बता दें कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है। पुलिस के बुनियादी ढांचे, आधुनिकीकरण और राजधानी के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर करने के लिए इस बजट का इस्तेमाल किया जाएगा।