बुधवार को पेश हुए आम बजट में रेल सुधार के लिए की गई घोषणाओं से फरीदाबाद सेक्शन में रुके पड़े रेल परियोजनाओं को भी गति मिल सकती है।
इसमें फोर्थ लाइन का निर्माण और ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन का निर्माणाधीन भवन शामिल है। इसके अलावा स्टेशनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण भी शामिल है।
वहीं दूसरी ओर दैनिक यात्रियों का कहना है कि इस बजट में कोई नई ट्रेन न चलाने और ट्रेनों के स्टापेज पर कोई चर्चा नहीं की गई। ऐसे में दैनिक यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।
ज्ञात हो कि केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री ने एक लाख 31 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रावधान रेलवे के विकास के लिए किया है। इसमें एनसीआर के स्टेशनों के लंबित प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।