फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है किसानों की राय बजट पर

Wed, 01 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के बजट में एक बार फिर किसानों की उपेक्षा हुई है। जबकि किसानों को बजट से काफी उम्मीद थी।
विज्ञापन

 
दिल्ली आए भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बजट में आर्थिक सुधारों की बात कही गई है, जिससे किसानों को लाभ के बजाय नुकसान की संभावना है। 

बजट में किसानों की फसलों का उचित लाभकारी मूल्य व खरीद की गारंटी का कोई प्रावधान नहीं है।

 किसानों को आत्महत्या करने से रोकने व पीड़ित परिवारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों का कर्ज माफ करने के संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


 इसी तरह किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज व दीर्घकालिक अवधि किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा किसान की आमदनी सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना नहीं लाई गई।
विज्ञापन


 जलवायु परिवर्तन से खेती का जोखिम कम करने की ओर भी ध्यान नहीं दिया गया। फसल बीमा योजना में किसान को इकाई माने जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें