उपचार के दौरान नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में बसपा नेता गौरव कर्दम की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह चार दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
चिकित्सकों ने परिजनों को बताया था कि वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और हालत गंभीर है। यह मामला (गौरव कर्दम की मौत) इस स्वाइन फ्लू से मौत का पहला केस माना जा रहा है।
हालांकि अधिकारी अगस्त माह में स्वाइन फ्लू होने को संदिग्ध मान रहे हैं। विभागीय अधिकारी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि करने की बात कह रहा है।
कस्बे के गोविंदपुरी मैन मार्केट निवासी बसपा नेता गौरव कर्दम (36) एक सप्ताह से बीमार थे। तेज बुखार, गले व शरीर में तेज दर्द तथा सर्दी-जुखाम के चलते शुरूआत में उनका स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया।
आराम न होने पर उनको नोएडा के फोर्टिंस अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया। मृतक के पिता राम निवास ने बताया कि उपचार कर रहे चिकित्सकों ने गौरव को स्वाइन फ्लू होने की जानकारी देने के साथ ही हालत गंभीर होना बताया था।
उपचार के दौरान बुधवार को गौरव की मौत हो गई। हालांकि इसकी पुष्टि रात करीब 12.15 बजे हुई। इस साल स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
गले, सिर व शरीर में तेज दर्द होना।
नाक से पानी बहना, खांसी का आना।
बुखार बढ़कर 102-103 डिग्री तक पहुंच जाना।
जी मिचलाना व उल्टी होना, हल्का पेट दर्द होना।
चक्कर आना और कई बार बेहोशी जैसी स्थिति का बनना।
ऐसे करें बचाव
पीड़ित व्यक्ति से दूर रहें।
मुंह पर मास्क पहनकर निकलें।
हाथ मिलाने, गले मिलने से बचें।
रोगी के कपड़े-रुमाल आदि का प्रयोग न करें।
लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉ से मिलें।
निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू बताने पर सूचना सीएमओ आफिस में दें।