बसपा जिलाध्यक्ष एड. वीरेंद्र जाटव ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की संगठन कमेटियों का गठन कर दिया। सोमवार को जारी विज्ञप्ति में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12-12 सदस्यों की कमेटियां घोषित कर दीं। इनको तत्काल संगठन के काम में जुटने को कहा गया है।
विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियों का गठन कर सूचना मंडल कोआर्डिनेटरों को
दे दी गई है। दीपावली के बाद विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
ये हैं संगठन पदाधिकारी
लोनी विधानसभा क्षेत्र: अध्यक्ष विकल कुमार और कोषाध्यक्ष रामकिशोर कश्यप के अलावा 10 सचिव बनाए गए हैं।
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र: अध्यक्ष महावीर आर्य और कोषाध्यक्ष केपी स्वामी के अलावा 10 सचिव बनाए गए।
साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र: मास्टर रामदास को अध्यक्ष और शंकरलाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 सचिव और बनाए।
गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र: समी मोहन कुमार को अध्यक्ष और सुंदरलाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 अन्य कार्यकर्ता सचिव बनाए।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए अनिल गौतम को अध्यक्ष और वेदपाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 सचिव बनाए गए।