फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की विधानसभा क्षेत्र कमेटी गठित

Mon, 06 Oct 2014 09:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष एड. वीरेंद्र जाटव ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की संगठन कमेटियों का गठन कर दिया। सोमवार को जारी विज्ञप्ति में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12-12 सदस्यों की कमेटियां घोषित कर दीं। इनको तत्काल संगठन के काम में जुटने को कहा गया है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियों का गठन कर सूचना मंडल कोआर्डिनेटरों को दे दी गई है। दीपावली के बाद विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

ये हैं संगठन पदाधिकारी
लोनी विधानसभा क्षेत्र: अध्यक्ष विकल कुमार और कोषाध्यक्ष रामकिशोर कश्यप के अलावा 10 सचिव बनाए गए हैं।

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र: अध्यक्ष महावीर आर्य और कोषाध्यक्ष केपी स्वामी के अलावा 10 सचिव बनाए गए।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र: मास्टर रामदास को अध्यक्ष और शंकरलाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 सचिव और बनाए।

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र: समी मोहन कुमार को अध्यक्ष और सुंदरलाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 अन्य कार्यकर्ता सचिव बनाए।

मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए अनिल गौतम को अध्यक्ष और वेदपाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाकर 10 सचिव बनाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें