फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाने की जंग' लड़ने वाले बीएसएफ जवान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, 16 को होगी सुनवाई

Sat, 14 Jan 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चित बीएसएफ जवान की वीडियो का मामला द‌िल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक पूरनचंद आर्य ने इस मुद्दे पर जनहित याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याची ने अदालत गृह मंत्रालय व अर्द्धसैनिक बलों से इस मुद्दे पर जवाब-तलब करने की मांग की है। याचिका पर अब 16 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है।

याची ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव के वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया है कि बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो को अभी तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं

तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
याची के वकील अभिषेक कुमार चौधरी ने अदालत से गृह मंत्रालय व अर्द्धसैनिक बलों को राशन मुहैया कराने व उनके लिए खाना बनाने की क्या तरीका है इस बारे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने का आग्रह किया।

बीएसएफ जवान की फेसबुक पर शेयर की वीडियो को अभी तक करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में तेज बहादुर ने अपने खाने का डिब्बा दिखाते हुए आरोप लगाया है कि उसे दाल के नाम पर हल्दी में उबला पानी दिया जा रहा है।

उन्हें रोटी जली हुई दी जाती है। याची ने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि पूरे मामले की जांच करवाने व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें