फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ का चार्टेड प्लेन क्रैश, 10 की मौत

Wed, 23 Dec 2015 07:24 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बीएसएफ का चार्टेड प्लेन क्रैश होने बड़ा हादसा सामने आया है। दिल्ली से रांची जा रहे इस एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा पालम एअरपोर्ट के पास द्वारका मे शाहबाद रेलवे ट्रैक के पास बगडोला गांव में गिरने से हुआ। इसमें बीएसएफ के 10 अधिकारी मौजूद थे। हादसे की वजह विमान में तकनीकी खामी को बताया जा रहा है।

बीएसएफ सुपरकिंग एयरक्राफ्ट चार्टेड विमान में बीएसएफ अधिकारियों और इंजिनीयरों के मौजूद होने की खबर सामने आई है। बीएसएफ के डीजी डी के पाठक ने चार्टेड विमान हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विमान पायलट भगवती प्रसाद और सह पायलट राजेश शिवरेन उड़ा रहे थे। इनके अलावा विमान में डी कुमार, एसआई छोटे लाल, राघवेंद्र कुमार, एसएन शर्मा, रविंद्र कुमार, डीपी चौहान, के रावत भी विमान में मौजूद थे।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

फिलहाल मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर बिग्रेड की 19 गाड़ियां मौजूद बतायी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा तकरीबन 9 बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ।

बताया जा रहा है कि टेक ऑफ करने के बाद विमान में खामी नजर आई। जिसके 5 मिनट बाद विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

बता दें सेना के पास एयरक्राफ्ट सुपरकिंग विमान बेहद कम संख्या में होते हैं। ये विमान 30 से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
विज्ञापन

पीएम ने जताया दुख

नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं। महेश शर्मा ने कहा कि जांच के बाद है घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर सवेंदना व्यक्त की। जबकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया।
Pained by the loss of lives in the BSF plane crash in Delhi. My thoughts are with the families of the deceased.— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2015

Extremely sad to learn of the BSF plane crash near Delhi airport. My heartfelt condolences to the bereaved families— Office of RG (@OfficeOfRG) December 22, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें