फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पंखे पर लटककर बीएसी की छात्रा ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Nov 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-41 में पीजी में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने शनिवार शाम पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन


परिजनों व वसुंधरा में रहने वाली बहन को जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि वह परिजनों से कम ही बात करती थी। पुलिस के मुताबिक, आराधना (28) मूलरूप से चंदौली की रहने वाली थी।

पीजी में वह दो लड़कियाें बागपत निवासी मेघा और बंगलूरू निवासी तानसी के साथ रह रही थी। मेघा व तानसी नोएडा में काम करती हैं। आराधना वाराणसी से बीएससी कर रही थी और तीन साल से फेल हो रही थी।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में 28 अक्तूबर को नोएडा आई थी। शनिवार को मेघा व तानसी ऑफिस चली गई थीं। तानसी रात आठ बजे पीजी पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। इसके बाद केयर टेकर को जानकारी देकर दरवाजा तोड़ा गया तो आराधना कमरे में पंखे से लटकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें