फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 700 रुपये के लिए युवक पर हमला, बचाने आए भाई की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेगमपुर इलाके की घटना, मृतक के भाई ने एक आरोपी से सात सौ रुपये लिए थे उधार
विज्ञापन

-वापस नहीं करने पर उनके बीच हुआ झगड़ा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में रविवार की रात झगड़े के दौरान भाई को बचाने पहुंचे 30 साल मुकेश यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने एक आरोपी से सात सौ रुपये उधार लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक घोषित बदमाश सचिन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की पहचान पंकज और अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू बरामद किया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि रविवार रात अग्रवाल अस्पताल से बेगमपुर थाना पुलिस को एक युवक को चाकू लगने के बाद भर्ती कराने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल भारत विहार निवासी मुकेश यादव है। वह एक लैब में काम करता है। उसके कंधे पर चाकू के घाव थे। वह बयान देने की हालत में नहीं था। उसे इलाज के लिए एम्स में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने भारत विहार स्थित घटनास्थल पर छानबीन की। पुलिस को सड़क पर खून के धब्बे मिले। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य हासिल किए। देर रात 2.18 बजे मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू, फोन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन विहार निवासी सचिन बेगमपुर थाने का घोषित बदमाश है और उसपर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह ई-रिक्शा चलाता है। वहीं भारत विहार निवासी पंकज ई-रिक्शा चालक है जबकि बेगम विहार निवासी अभिषेक पेशे से ऑटो चालक है। दोनों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें