फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने बेंच दी बहनें, धरने पर बैठा पिता

Fri, 08 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकोटेक थानाक्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों को उनका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया था और तवायफ को बेच दिया था। उनकी सकुशल बरामदगी की लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता और परिवार के अन्य सदस्य एसएसपी ऑफिस में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और तीन नेपाल में बच्चियों और आरोपी महिला की तलाश कर रही हैं।

19 अप्रैल को इकोटेक थानाक्षेत्र के एक गांव से तीन और चार वर्षीय दो सगी बहनों को उनका चचेरा भाई बहाने से ले गया था और दिल्ली में एक तवायफ को 15 हजार रुपये में बेचकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि जीबी रोड के पास एक महिला को उसने दोनों बच्चियों को बेचा था। अब पुलिस तवायफ और बच्चियों की तलाश में है।

बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों बच्चियों को नेपाल के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के ऑफिस पर सुबह करीब 9 बजे धरने पर बैठ गए। करीब 10 बजे एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें