फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में हिस्सा मांगने पर भाई की हत्या, फैलाया बीमारी का भ्रम

Thu, 28 Nov 2019 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंद्रलोक इलाके में भाइयों ने दुकान में हिस्सा मांगने पर पंजाबी बाग में रहने वाले भाई आसिफ (29) की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसे हार्ट अटैक का रंग देने की कोशिश की। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो भाइयों फैसल (27) और फैजान (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दो अन्य भाइयों व इनकी मां की तलाश है।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी मुमताज के साथ आसिफ पंजाबी बाग इलाके में रहता था। इसका परिवार इंद्रलोक इलाके में रहता था। आसिफ पहले ई-रिक्शा चलाता था। काम ठीक न चलने पर उसने कुछ रुपयों का इंतजाम किया और फिर परिवार से पैतृक दुकान में हिस्सा मांगना शुरू किया। इस पर उसका परिवार से कई बार झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


आरोप है कि 19 नवंबर को वह इंद्रलोक आया तो फैसल, फैजान ने अन्य दो भाइयों व मां के साथ मिलकर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। वारदात के दौरान गला घोटने से उसकी मौत हो गई। वारदात को दुर्घटना का रंग देने के लिए वे उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले गए। वहां आरोपियों ने डॉक्टरों से आसिफ को हार्ट अटैक आने की बात कही।

डॉक्टरों ने शक के आधार पर आसिफ का शव रखकर पुलिस को सूचना दी। आसिफ की पत्नी मुमताज ने भी ससुराल वालों पर शक जताया। पुलिस ने 20 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात पता चली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार को दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें