फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: दस घंटे में 150 दमकलकर्मियों ने बुझाई गारमेंट फैक्टरी की आग, 32 दमकल गाड़ियां लगाई गईं, कोई हताहत

Tue, 25 Jul 2023 09:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

मंगलवार तड़के आग बुझा ली गई और इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-81 स्थित गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग को 150 दमकलकर्मियों ने 32 दमकल गाडिय़ों की मदद से 10 घंटे में पूरी तरह बुझा दिया। इसके बाद भी एहतियातन अभी मौके पर दमकल की गाडिय़ां हैं। मंगलवार तड़के आग बुझा ली गई और इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

सोमवार शाम को सेक्टर-81 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी। फैक्ट्री के प्रथम व द्वितीय तल पर काफी कपड़े के सामान, गद्ïदे, बेड आदि रखे हुए थे। आग लगते ही तुरंत फैक्ट्री से आग की तेज लपटें निकलते ही मौके पर सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची लेकिन आग काफी भयावह थी। इसकेबाद नोएडा के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ व अलीगढ़ से भी दमकल की गाडिय़ां मंगवाई गई।
विज्ञापन

करीब दस घंटे तक 32 दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कंपनी के नीचे व सबसे उपर के हिस्से और आसपास की फैक्ट्रियों में आग से बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें