फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: दो साल पहले शादी, शराब पीकर पति ने ढाए जुल्म तो जेठ ने भी कमरे में घुसकर लांघी हर मर्यादा

Sat, 16 Sep 2023 02:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad Crime News: आरोप है कि ससुरालियों ने मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। मामले में महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर के महेंद्र एंक्लेव निवासी विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। मामले में महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

महिला का कहना है कि जून 2021 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करने लगा और सास व ननद दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि दिसंबर में गर्भवती होने का पता चला तो सभी ने जबरन उन्हें दवाई खिलाकर गर्भपात कराया।
विज्ञापन

कुछ दिन जब वह घर पर अकेली थी तो जेठ ने अपने साथियों के साथ उनके कमरे में आकर उनके साथ छेड़छाड़ की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें