फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के देवर ने एक माह पहले रेता था गला, अब जीजा दे रहा अश्लील फोटो वायरल की धमकी

Fri, 21 Feb 2020 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में पागल बहन के देवर द्वारा ट्रेनी नर्स का गला रेतने के बाद अब जीजा नर्स को ब्लैकमेल कर रहा है। बृहस्पतिवार को कविनगर थाने पहुंची नर्स ने पुलिस से जीजा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि जीजा ने अपने भाई के साथ फोटो एडिट कर दिए हैं और उन्हें गांव के लोगों को दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि मामले में समझौता न करने पर वह उन फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला करने के बाद से बहन का देवर जेल में बंद है। तभी से जीजा भी केस में समझौता करने का दबाव बना रहा है। 

उसका कहना है कि वह मौत के मुंह से लौटकर आई है, लिहाजा वह किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। आरोप है कि तभी से उसके जीजा ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह कहता है कि उसने उसके फोटो भाई के साथ एडिट कर लिए हैं। अगर समझौता नहीं किया तो फोटो वायरल कर दिए जाएंगे। पीड़िता कहना है कि धमकी मिलने के बाद से वह तनाव में चल रही है।
विज्ञापन


गांव में जाकर प्रधान व अन्य लोगों को फोटो दिखाए
पीड़िता के मुताबिक उसके जीजा ने उसकेगांव जाकर ग्राम प्रधान व पड़ोसियों को एडिट फोटो दिखाए। जीजा कहता है कि फोटो कैसे हैं, यह ग्राम प्रधान व पड़ोसियों से पूछ लेना। अगर समझौता नहीं किया तो यही फोटो हर मोबाइल की स्क्रीन पर होंगे।
 
विज्ञापन

बहन को भी धमकी... तेरा भी गला काट दिया जाएगा

पीड़ित नर्स का कहना है कि उसका जीजा बहन को भी धमकी देता है कि अगर वह बीच में आई तो उसका भी गला काट दिया जाएगा। इस पर बहन ने फैसला लिया है कि वह न तो उसका साथ देगी और न अपने पति या देवर का। दोनों पक्षों को जो करना है वह करें। जीजा की धमकी को देखते हुए उसने बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में तहरीर दी।

यह था मामला
मूलरूप से बागपत निवासी युवती शहर के एक सरकारी अस्पताल में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिर (नर्स) की ट्रेनिंग कर रही है। वह शहर में ही एक दो अन्य ट्रेनी नर्स के साथ रहती है। गत 17 जनवरी की सुबह अस्पताल जाते समय बहन के मेरठ निवासी देवर ने उसका चाकू से गला रेत दिया था। मौके से गुजर रही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था, जबकि राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई थी। आरोपी भाई की साली से एकतरफा प्यार करता था। उसका रिश्ता कहीं और होने पर उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें