फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौता था आदर्श: बहन ने मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा तो भाई ने फंदा लगाकर दी जान, अब रो-रोकर कह रही एक ही बात

Thu, 02 Oct 2025 07:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म शर्मा ने बताया कि आदर्श अपने परिवार के साथ लाल बाग, आदर्श नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता अनिल कुमार झा, मां और एक बड़ी बहन है। आदर्श के पिता सोनीपत कुंडली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बड़ी बहन ने छोटे भाई को मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया और डांट दिया। भाई को बहन की डांट इस कदर बुरी लगी कि उसने फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदा लगाने के कुछ ही देर में छात्र को फंदे से उतार कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

नहीं बरामद हुआ सुसाइड नोट
मृतक की शिनाख्त आदर्श कुमार (15) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर आदर्श का शव परिवार के हवाले कर दिया है। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नौवीं कक्षा में पढ़ता था आदर्श
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म शर्मा ने बताया कि आदर्श अपने परिवार के साथ लाल बाग, आदर्श नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता अनिल कुमार झा, मां और एक बड़ी बहन है। आदर्श के पिता सोनीपत कुंडली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। आदर्श पास के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

बहन बार-बार बोल रही- उसने भाई को क्यों डांटा
बुधवार को स्कूल की छुट्टी थी तो आदर्श मोबाइल चला रहा था। बहन ने पहले मोबाइल रखकर पढ़ाई करने के लिए कहा, लेकिन उसने बहन की बात को अनसुना कर दिया। कुछ देर बाद बहन ने दोबारा डांटा तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और यह कदम उठा लिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद अनिल कुमार झा व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आदर्श की बहन भी बार-बार कहे जा रही है कि उसने भाई को क्यों डांटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें