फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाई-बहन ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर महिला से ठगे 71 लाख, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क का खुलासा, ठगी की रकम से खरीदे गए तीन मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। खुद को मुंबई में तैनात आईपीएस बताकर साइबर ठगों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 71 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने मध्य प्रदेश के भोपाल से 28 वर्षीय अमन सोनी, उसकी 30 वर्षीय बहन और 31 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठगी की रकम को कई फर्जी बैंक खातों के जरिये अलग-अलग जगह भेजने और निकालने में मदद की थी। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदे गए तीन नए फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त गौरव त्यागी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम के लेनदेन का पता लगाकर फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए ठगी की रकम प्राप्त की जाती थी और फिर उसे आगे भेजा जाता था।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी धमकी : पुलिस के अनुसार, पीड़िता को इंटरनेट के जरिए वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई में तैनात आईपीएस अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि पीड़िता के नाम पर जारी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 6.5 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में किया जा रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत की धमकी दी गई। कानूनी कार्रवाई से बचाने और रकम के सत्यापन के नाम पर ठगों ने उससे पैसे ट्रांसफर कराए। डर के कारण महिला ने दो बैंक लेनदेन के जरिए कुल 71 लाख रुपये भेज दिए। इस मामले में 8 अक्तूबर को स्पेशल सेल थाने में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। एसीपी मनोज कुमार मिश्रा की निगरानी में एसआई सचिन देव डांगी, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार तोमर और हेड कांस्टेबल गोल्डी खत्री की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से करीब 15 लाख रुपये निकाले गए और आरोपियों व उनके साथियों के बीच बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें