फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट के आरोप में आप विधायक का भाई और दोस्त गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजेश ऋषि - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
जनकपुरी से आप विधायक राजेश ऋषि का भाई राजीव ऋषि को पड़ोसी बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ में उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने दबोचा है। 
विज्ञापन


रविवार की शाम को दोनों ने दंपति से मारपीट की थी। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम विधायक के घर पर उनके कुछ समर्थक आए हुए थे। समर्थकों ने अपनी गाड़ियां दूसरे घरों के आगे खड़ी कर दी थी, जिसकी वजह से पड़ोसियों को दिक्कत हो रही थी। 

विधायक के पड़ोसी बुजुर्ग वीरेंद्र तलवार ने उनके घर के आगे से कार हटाने को कहा। इसी बात को लेकर वीरेंद्र और राजीव के बीच कहासुनी हो गई। मामूली सी बात पर राजीव और उसके दोस्त ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में भी उलझते दिखाए दिए राजीव ऋषि

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
आरोप है कि राजीव ऋषि, उनके बेटे और विधायक के एक समर्थक सतीश यादव ने बुजुर्ग दंपती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजीव ऋषि बुजुर्ग दंपती के साथ उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं रहे हैं। 

पीड़ित दंपती की शिकायत के बाद पुलिस राजीव ऋषि और सतीश यादव को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।

इस घटना के बारे में अपनी ओर से सफाई देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि का कहना है कि पहले पड़ोसियों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज करना शुरू किया था। बाद में मामला बढ़ गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें