फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटी तो लड़की ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी

Mon, 18 May 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से दुखी एक युवती ने खुदकुशी कर ली तो प्रेम विवाह के कुछ माह बाद एक युवक ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सूर्या विहार निवासी राम अवतार की 24 वर्षीय बेटी कंचन ने रविवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कंचन का विवाह कुछ दिन पहले ही तय हुआ था।

किसी कारणवश रिश्ता टूट गया। इससे दुखी होकर युवती ने खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत से दुखी पिता राम अवतार ने कुछ भी बताने से इनकार किया। पल्ला चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दस माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद परिवार से अलग एसी नगर में किराये के मकान में रह रहे हरेंद्र ने रविवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत से दुखी डबुआ कॉलोनी निवासी पिता रामजीलाल ने बताया कि  हरेंद्र करीब दस माह से अलग रह रहा था।
विज्ञापन


काम न मिलने की वजह से उलझन में रहता था। एसएचओ कोतवाली भरत सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें