फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक का एटीएम तोड़कर कैश ट्रे उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के मंडोली एक्सटेंशन में शुक्रवार रात बदमाशों ने यूनियन बैंक की एटीएम मशीन तोड़कर लाखों रुपये उड़ा लिए। सुबह जब लोगों ने एटीएम को टूटा हुआ देखा तो मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस की मानें तो बदमाश कैश ट्रे तोड़कर ले गए। एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था।

हर्ष विहार थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात 15/786, गली नंबर-15, मंडोली विस्तार में लगे एटीएम में हुई।
विज्ञापन


मकान डेयरी चलाने वाले बृजेश कुमार नामक शख्स का है। शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो एटीएम मशीन टूटी हुई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

कितना रुपया उड़ा ले गए चोर अभी पता नहीं

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एटीएम को तोड़कर उससे कैश ट्रे निकाल ली गई है। इधर, इमारत के मालिक बृजेश ने बताया कि पिछले आठ-दस दिन से एटीएम मशीन खराब थी।

शिकायत करने के बाद शुक्रवार दिन में उसे ठीक करने के बाद कर्मचारी आए थे। रात को ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बृजेश ने बताया कि उसने बार-बार बैंक अधिकारियों से सुरक्षा गार्ड रखने की गुहार लगाई थी, लेकिन बैंक इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

बृजेश के मुताबिक एटीएम में एक बार में आठ से दस लाख रुपये डाले जाते थे। शुक्रवार रात उसमें कितने रुपये थे, उसका सही पता बैंक अधिकारियों की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें