नई दिल्ली। उर्दू अकादमी की ओर से आयोजित 36वें उर्दू नाटक महोत्सव के तहत मंगलवार शाम मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में ऐतिहासिक नाटक ‘गालिब-ए-आजम’ का मंचन किया गया। कॉलेजिएट ड्रामा सोसाइटी की ओर से दी गई, इस प्रस्तुति में कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता से मशहूर शायर मिर्जा गालिब के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान को मंच पर जीवंत किया।
डॉ. चरणदास सिद्धू लिखित इस नाटक का निर्देशन रवि तनेजा ने किया। नाटक में गालिब के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उनके विचारों को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने संवाद, अभिनय और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से दर्शकों को गालिब के दौर से रूबरू कराया। नाटक में संगीत की जिम्मेदारी वीणा और सलोनी ने संभाली।