फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे धंधे में धकेली जा रही थी बांग्लादेशी लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल पहले बांग्लादेश से नौकरी के बहाने गुड़गांव लाकर नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में पकड़े गए युवकों के लिए शुक्रवार को जिला अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय कोर्ट ने दोनों को पांच-पांच साल की सजा सुनाते हुए 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि 2014 में सिटी थाना क्षेत्र में यह मामला उस वक्त सामने आया जब बांग्लादेश निवासी गर्भवती नाबालिग को जांच के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जबरन इस गंदगी में धकेली जा रही थी लड़कियां

डॉक्टरी जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि के बाद उसने बताया कि 2014 में उसे पश्चिम बंगाल निवासी शफीकुल और बांग्लादेश निवासी टीना उसे नौकरी का झांसा देकर गैर कानूनी तरीके से गुड़गांव लेकर आए थे।

यहां उसे जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। एक बार बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

शुक्रवार को मामले की सुनाई क बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल ने उन्हें दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें