फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप में मातम: जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की मौत, गीतों की जगह गूंजी परिजनों की चीखें; बेरंग लौटी बरात

Sun, 18 May 2025 09:06 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में शादी से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में ही दुल्हन की मौत हो गई। शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में पसर गई। वहीं, दुल्हन की मौत की जानकारी मिलने पर शादी समारोह से मेहमान वापस लौट गए।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात को शादी से पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में ही दुल्हन की मौत हो गई, ऐसे में दूल्हा और बरात को गमगीन माहौल में बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। वहीं, गांव में मातम पसर गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी की तैयारी चल रही थी। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से बरात आ रही थी। रात करीब आठ बजे बारात समारोह स्थल में पहुंच गई। करीब नौ बजे परिवार के लोग जयमाला के लिए दुल्हन के कमरे में गए। वहां देखा कि दुल्हन बेसुध अवस्था में पड़ी थी, जिसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। 

शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में पसर गई। वहीं, दुल्हन की मौत की जानकारी मिलने पर शादी समारोह से मेहमान वापस लौट गए। दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन बिलख उठे, जहां पर कुछ देर पहले शादी की शहनाई और गीत चल रहे थे। वहीं, परिवार के लोगों की रोने और बिलखने की आवाज आने लगी। दूल्हा और बाराती भी मायूस होकर गमगीन माहौल में वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ डिबाई शोभित कुमार का कहना है कि युवती की मौत की जानकारी मिली थी। इसमें परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें