फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन कल से: विदेशी मेहमानों वाले होटल में नहीं होंगे कार्यक्रम, निकायों के कर्मचारी पहनेंगे वर्दी

Fri, 11 Sep 2026 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त ( ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गूगल, मैप्पल, ओला व उबर से समझौता किया है कि वह ट्रैफिक एडवाइजरी बताएंगे।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिक्स सम्मलेन के दौरान दिल्ली में लगने वाले जाम व ट्रैफिक डायवर्जन का गूगल व मैप माई इंडिया आदि से अपडेट मिलेगा। ओला, उबर व रैपिडो की राइड बुक कराते समय उनके चालक बता देंगे कि फलां जगह ट्रैफिक जाम है और कहां ट्रैफिक डायवर्जन हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अपने सोशल मीडिया हैंडलों के जरिए भी जनता को सड़कों के ट्रैफिक को लेकर अपडेट देती रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त ( ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गूगल, मैप्पल, ओला व उबर से समझौता किया है कि वह ट्रैफिक एडवाइजरी बताएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल नौ जोन बनाए हैं। एक जोन के कमान डीसीपी स्तर क अधिकारी के पास होगी। जोन के तहत सेक्टर होंगे। कुल 27 सेक्टर बनाए गए हैं। हर सेक्टर की कमान एक डीसीपी स्तर के अधिकारी के पास होगी।

अपर पुलिस आयुक्त गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 5000 जवान ट्रैफिक को संभालेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में काम करेंगे। जब वीआईपी मेहमान का कारकेड चलेगा तो किसी को भी रोड क्राॅसिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


होटलों में नहीं होंगे कार्यक्रम
दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली के 9 होटलों में विदेशी मेहमान रूकेंगे। इस दौरान किसी भी होटल में किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इस बात को लेकर होटल संचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय का इम्प्रीरियल होटल में कार्यक्रम का आयोजन होना था उसे रद्द करने के लिए बोल दिया गया है।
निकायों के कर्मचारी वर्दी पहनेंगे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस के पास जो प्रावइेट ड्राइवर हैं या फिर सड़कों पर काम करने वाले व वाहन चलाने वाले दिल्ली नगर निगम व नई दिल्ली नगर पालिका परिषद व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी अपनी कार्यालय के ओर से आबंटित वर्दी पहनकर ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें