ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन से बदमाशों ने फोन पर रंगदारी में तीन लाख रुपये की ईंट मांगी हैं। घटना की शिकायत दनकौर पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दनकौर के पटपड़ा मुहल्ला निवासी एवं पूर्व चेयरमैन महीपाल गर्ग का हार्डवेयर का कारोबार है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार शाम को उसके मोबाइल पर कॉल आया।
इसमें आरोपी ने अपने आप को क्षेत्र का डॉन बताया और एक स्थान पर तीन लाख रुपये की ईंट भेजने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि धमकी की शिकायत मिली है। अगर जरूरत पड़ी तो पीड़ित को सुरक्षा भी दी जाएगी। मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।