फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bribery: बीएसएफ के दो अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बकाया वेतन के लिए मांगी थी दो लाख की घूस

Sun, 20 Jul 2025 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोप है कि आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के 18.73 लाख रुपये के वेतन और बकाया बिल भुगतान के लिए उससे कुल लंबित बिल का 15 से 20% की घूस मांगी थी।
विज्ञापन
Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो अफसरों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी सहायक लेखा अधिकारी (एएओ)  धर्मेंद्र कुमार वर्मा, वेतन एवं लेखा अधिकारी (पीएओ) और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी दिल्ली कार्यालय में तैनात हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी एएओ ने शिकायतकर्ता के 18.73 लाख रुपये के वेतन और बकाया बिल भुगतान के लिए उससे कुल लंबित बिल का 15 से 20% की घूस मांगी थी। बाद में दो लाख रुपये पर बात तय हुई। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को जाल बिछाया और रिश्वत मांगने वाले आरोपी एएओ को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दावा-वेतन चार जुलाई को ही पहुंच गया था विभाग में 
शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे। जब वे नहीं माने तो मजबूरन शिकायत करनी पड़ी। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उनका बकाया वेतन चार जुलाई को ही लेखा विभाग में पहुंच गया था, पर उन्हें जारी नही किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें