भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली-एनसीआर सोमवार की रात को हिल गई। रात 10.35 में आए आए भूकंप की तीव्रता 5.6 से ज्यादा बताई जा रही है। केंद्र जमीन से एक कि किमी नीचे बताई जा रही है। दिल्ली के अलावा पंजाब, देहरादून और पिथौरागढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
रात को भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और ऑफिसों से बाहर की ओर दौड़ने लगे। लोगों ने ऑफिसों में सामान के हिलते देख ही अनुमान लगा लिया। इतनी देर में बंद पंखे भी तेजी से हिलने लगे। 30 सेकेंड तक आए इस भूकंप को महसूस करते ही लोग घरों के बाहर सड़क पर भागने लगे।