फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्पीड ट्रेन ने रोकी ईएमयू की रफ्तार

Thu, 03 Jul 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली टू आगरा हाईस्पीड ट्रेन के ट्रायल ने बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर ईएमयू की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। पहले ही स्टेशन पर 15 मिनट देर से पहुंची नई दिल्ली-पलवल ईएमयू को 45 मिनट तक स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 11.36 पर हाईस्पीड ट्रेन ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से गुजरी। लाइन क्लीयर रखने के लिए 10.35 पर निकलने वाली दिल्ली-पलवल ईएमयू को 45 मिनट तक स्टेशन पर रोक दिया गया।

हाईस्पीड ट्रेन के गुजरने के बाद ईएमयू को 11.40 पर रवाना किया गया। ऐसे में एक घंटे तक स्टेशन पर फंसे कई लोगों ने दफ्तरों में देर से आने की सूचना दी, तो कुछ लौट गए।
विज्ञापन


ट्रेन लेट होने से लौट रहे छात्र प्रशांत ने बताया कि पलवल पहुंचने में एक बज जाता। ऐसे में तो आधी कक्षाएं निकल चुकी होतीं, जाकर क्या फायदा। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए अलग से इंतजाम करने चाहिए। ऐसे ही ट्रायल करते रहे तो आम जनता परेशान हो जाएगी।

यात्री नूतन ने बताया कि लोग परेशान हो रहे थे। काफी यात्री ट्रेन के देरी से गुजरने के अनाउंसमेंट के बाद लौट गए। उधर, स्टेशन सुपरिटेंडेंट केएस मीणा ने कहा कि दिल्ली से मिले निर्देशानुसार ही काम किया गया।

यात्रियों में दिखा हाईस्पीड का रोमांच
दिल्ली और आगरा के बीच के फासले को कम करने व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन से भी गुजरी। इस दौरान स्टेशन पर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का रोमांच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रेन सुबह 11.36 पर आगरा के लिए रवाना हुई और शाम 04.19 पर वापस दिल्ली के लिए स्टेशन से गुजरी। स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने लोगों को प्लेटफॉर्म नंबर-तीन से दूर रखा। अक्तूबर-नवंबर में इसी रूट पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें