फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 को कुचला, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बेहद घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक में बस का ब्रेक फेल होने से बड़ी दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित बस ने पांच लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन


कुचले गए पांच में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। डीटीसी की क्लस्टर बस का अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।

घटना के बाद पता चला कि ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था और उसकी भी मौत हो गई है। अनियंत्रित बस ने सड़क पर खड़े पांच वाहनों को भी  टक्कर मारी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने तुरंत कार्यवाई करते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल चुकी है डीटीसी

बता दें ‌कि पांच सितंबर को ही दक्षिणी दिल्ली में डीटीसी बस ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया था जिसमें तीनों की ही मौत हो गई थी।

दर्दनाक बात ये थी कि इस दुर्घटना में तीन पीढ़ी के लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। तीन साल का राघव अपने पिता आशीष और दादी शकुंतला के साथ मोटसाइकिल पर सवार थे।

ये तीनों ही अपने किसी परिचित को देखने अस्पताल जा रहे थे। दक्षिणी दिल्ली के एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार लोफ्लोर डीटीसी बस ने तीनों को कुचल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें