फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों की स्मार्ट ठगी: दिल्ली के उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध, फर्जी ऑफर लेटर देकर भेजा, युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 07:46 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सबसे वीआईपी इलाके में सेंध मारी की घटना सामने आई है। संसद के सामने स्थित उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के सामने स्थित उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। निखिल नाम का युवक मंत्रालय के फर्जी पास उद्योग भवन में घुस गया था। हालांकि सीआईएसएफ के जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। कर्तव्य पथ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि निखिल ठगी का शिकार हुआ है। उसे वस्त्र मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उद्योग भवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट ने शिकायत दी। उसमें कहा गया कि नई बस्ती, देवली गांव, नई दिल्ली निवासी निखिल (23) एक फर्जी अस्थायी पास की मदद से उद्योग भवन में प्रवेश किया। 

सीआईएसएफ के जवानों ने उसे भवन के परिसर से पकड़ लिया। पूछताछ में निखिल ने बताया कि संगम विहार निवासी अक्षय ने कपड़ा मंत्रालय में एमटीएस के पद पर उसे नौकरी लगाने की बात कही थी। आरोपी अक्षय ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 2.25 लाख ले लिए। 
विज्ञापन


यही नहीं अक्षय ने उसे फर्जी अस्थायी पास और एक ऑफर लेटर दिया। ये सब लेकर वह नौकरी का पता करने मंगलवार को उद्योग भवन आया था। संदिग्ध हालात में जब उसने उद्योग भवन में प्रवेश किया तो सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी अक्षय व उसके साथियों की तलाश कर रही है। फर्जी पास देखने में बिल्कुल असली जैसा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें