फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सुरक्षा में सेंध : मोबाइल के टुकड़े मिलने पर साक्ष्य मिटाने की धारा जोड़ी, रात को नीलम के घर पहुंची टीम

Mon, 18 Dec 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस ने राजस्थान के नागौर से टूटे और जले हुए मोबाइल फोन के कुछ टुकड़े बरामद करने के बाद एफआईआर में साक्ष्य मिटाने की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन
Parliament Security Breach - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पुलिस ने राजस्थान के नागौर से टूटे और जले हुए मोबाइल फोन के कुछ टुकड़े बरामद करने के बाद एफआईआर में साक्ष्य मिटाने की धारा भी जोड़ दी है।

विज्ञापन


जांच से जुड़े अधिकारी ने रविवार को बताया कि ललित झा की निशानदेही पर मोबाइल फोन के कुछ टुकड़े बरामद किए गए। ललित संसद में सेंध के छह आरोपियों में से एक है। जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार को उसे लेकर नागौर गई थी। घटना के बाद ललित महेश कुमावत की मदद से नागौर में ही ठहरा था।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (सबूतों को नष्ट करना/साक्ष्यों को गायब करना) के अलावा कुछ अन्य धाराएं भी 13 दिसंबर को दर्ज एफआईआर में जोड़ने का फैसला किया है। पुलिस ने पहले से ही आरोपियों के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत आतंकवाद का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रात को नीलम के घर पहुंची स्पेशल टीम, तलाशी और पूछताछ 
दिल्ली पुलिस की विशेष टीम संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में शामिल आरोपियों में से एक नीलम आज़ाद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के लिए हरियाणा के जींद स्थित आवास पर कल देर रात पहुंची।  नीलम पर आईपीसी और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और वह जींद के घासो गांव की निवासी है। 
विज्ञापन


टीम SHO बलवान सिंह और महिला पुलिस के साथ उचाना पहुंची। नीलम के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है और देर रात उसके कमरे की भी तलाशी ली गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें