फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट के बावजूद छात्रा ने बदमाश को कराया अरेस्ट

Mon, 10 Aug 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पटेल नगर में एक छात्रा की बहादुरी के आगे बदमाश ने घुटने टेक दिए। मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश का छात्रा ने कॉलर पकड़ लिया और तब तक नहीं छोड़ा जबतक कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर नहीं ले गई।
विज्ञापन


बदमाश ने छात्रा से खुद को छुड़ाने के लिए उस पर हेल्मेट से भी हमला कर दिया। पटेल नगर थाना पुलिस ने पकड़े गए बदमाश विनोद गिरी के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

कीर्तिका (19) सपरिवार पटेल नगर में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे वह ट्यूशन पढ़कर पैदल ही घर आ रही थी। घर से कुछ दूरी पर गली में पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक वहां आया और कीर्तिका के हाथ से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


(कीर्तिका फोटो साभारः टाइम्स ऑफ इंडिया)

हेल्मेट से दो तीन बार मार खाने के बाद भी नहीं छोड़ा कॉलर

वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग पाता इससे पूर्व ही छात्रा ने बदमाश के शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। बदमाश ने पकड़ ढीली कर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने उसका कॉलर नहीं छोड़ा।

उसके बाद बदमाश ने हेल्मेट से छात्रा पर दो तीन वार किए। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिवार वालों के साथ अन्य लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान बीडनपुरा करोलबाग निवासी विनोद गिरी (29) के रूप में हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया इनाम देने का ऐलान

दिल्ली पुलिस को कीर्तिका ने बताया कि कुछ दिनों से मनचलों के खिलाफ चलाए जा रहे शिष्टाचार अभियान को देखकर उसके अंदर यह हौसला आया।

इस अभियान के तहत उसने देखा कि किस तरह से महिला पुलिसकर्मी मनचलों को सबक सिखाती हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान के असर को देखकर पुलिस काफी गौरवांवित है। बदमाश को परास्त करने वाली छात्रा को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें