इन बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 23 मार्केट में आने जाने वाले लोगों के साथ छेडख़ानी करने वाले दबंग मनचलों को सबक सिखाने वाली बहादुर महिलाओं आशा और अमरजीत रंधावा को संयुक्त आयुक्त राजश्री सिंह ने सम्मानित किया। जेसीपी ने इन दोनों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
मालूम हो कि 6 मार्च की शाम आशा अपने जिम से वापस लौट रही थीं। सेक्टर 23 मार्केट में मुजेसर के कुछ दबंग मनचले आने जाने वाली युवतियों के साथ छेडख़ानी कर रहे थे।
दबंगों ने विरोध करने पर युवक और बुजुर्ग को पीट दिया था। उधर से गुजर रही आशा के साथ मनचलों ने छेडख़ानी कर दी। वह इन मनचलों से भिड़ गई थीं। उन्हें देख वहीं रहने वाली अमरजीत रंधावा और गीतांजली चौधरी भी आ गईं थीं।
इन तीनों ने एक दबंग प्रिंस को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बहादुर महिलाओं की तारीफ करते हुए जेसीपी राजश्री ङ्क्षसह ने युवतियों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।