फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बहादुर नर्स के आगे बेबस हुआ बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक बहादुर नर्स ने बदमाश का ऐसा इलाज किया कि वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। दरअसल अस्पताल से घर लौटते समय एक बदमाश ने पीड़ित नर्स अमीना बेगम (43) का पर्स झपट लिया।
विज्ञापन


पीड़िता फौरन रिक्शा से कूदकर बदमाश के पीछे भागी। कुछ ही दूर जाकर उन्होंने बदमाश को धर दबोचा।  इस बीच शोरशराबा सुनकर स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। महिला लोगों की मदद से खुद ही आरोपी को थाने ले गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमीष (25) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पास से पर्स बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

अमीना रिक्शा से कूदकर बदमाश के पीछे भागी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अमीना अपने परिवार के साथ 20 ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहती हैं। इनके परिवार में पति आबिद हुसैन के अलावा एक बेटा भी है। अमीना मयूर विहार फेज-1 स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती हैं।

बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। इस बीच पॉकेट-2 काली मंदिर के पास एक युवक ने अमीना का पर्स छीन लिया। वह भागने लगा।

फौरन अमीना रिक्शा से कूदकर बदमाश के पीछे भागी। कुछ ही दूर जाकर आरोपी को पर्स समेत रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी अमीष भी त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। मयूर विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें