बीपीओ कंवर्जेज में मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है जिसमें कंपनी शिफ्ट के दौरान कर्मचारियों के लॉकर से मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस जांच में एक सहकर्मी का ही नाम सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, भटिंडा पंजाब निवासी उदय सिंह और उसके साथी सोहना रोड स्थित उक्त कंपनी में काम करते हैं। उदय और उसका साथी 18 नवंबर को कंपनी में ड्यूटी के लिए पहुंचे और यहां लॉकर में अपने मोबाइल और सामान रख दिए। जब वे ड्यूटी करके लौटे तो लॉकर से मोबाइल गायब मिले।
इसे लेकर कंपनी प्रबंधन को शिकायत की गई जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। कंपनी की प्राथमिक जांच में कंपनी कर्मचारी का ही हाथ होने की बात सामने आने के बाद बीती शाम कर्मचारियों ने बादशाहपुर थाना पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।