फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पर सुसाइड नोट लिख फांसी लगाकर दी जान

Wed, 02 Mar 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त गांव शाहपुर, बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवक का नाम हरी सिंह और उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के हाथ पर एक नोट लिखा मिला है। यह नोट आत्महत्या से पहले लिखा गया।

जिसमें उसने लिखा कि है तुम खुश रहो मैं तो चला। पुलिस ने मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक

हर्ष विहार थाना पुलिस नोट के आधार पर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हरी सिंह अपने बड़े भाई नीटू के साथ ए-846, प्रताप नगर, सबोली में रहता था।

वह गोकलपुरी स्थित खरात मशीन पर काम करता था, जबकि नीटू प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार सुबह नीटू हरी को कमरे पर छोड़कर बाहर निकला था।

कुछ देर बाद वापस आया, तो उसने देखा कि हरी फंदे से लटका था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें