फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को लूटकर फरार हुआ ब्वायफ्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया और उसके जेवर व नगदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


युवती ने जब सामान मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी। शुक्रवार को थाना सेक्टर-49 में युवती ने चोरी और शारीरिक शोषण की शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार रांची (झारखंड) निवासी युवती आगाहपुर में अपनी बहन के साथ रहती है। उसके पड़ोस में ही झांसी निवासी युवक परिवार सहित रहता है।

युवक की आगाहपुर में मोबाइल की दुकान है और वह शादीशुदा है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया है। उसने युवती से कहा था कि वो कुंवारा है। कई साल से दोनों के बीच दोस्ती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

वाटर पार्क ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

लड़की का आरोप है कि 18 सितंबर को दोनों सेक्टर-38ए मॉल स्थित वाटर पार्क गए थे। यहां जाने से पहले युवक ने युवती को झांसा देते हुए उसके जेवर सुरक्षित रखने की बात कही।

उसकी हीरे की अंगूठी, सोने के कुंडल और साढ़े छह हजार रुपये समेत सभी चीजें चेंजिंग रूम के लॉकर में रख दिए। वाटर पार्क से लौटने पर उसने देखा कि उसके जेवर और नगदी गायब थे।

इशके बाद युवक बाथरूम जाने की बात कहकर मॉल से निकल गया। इसके बाद युवक का फोन भी नहीं लगा और सामान मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें