स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बिना हेलमेट के बाइक को दौड़ा रहा है। स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में उसकी गर्ल फ्रेंड भी उसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला।
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर कोई ऐसा कर भी कैसे सकता है। कभी-कभी ये काम उनके लिए मुसीबत भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड स्पाइडरमैन और गर्लफ्रेंड स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिल्ली की सड़कों पर घूमते नजर आए। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बिना हेलमेट के बाइक को दौड़ा रहा है। स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में उसकी गर्ल फ्रेंड भी उंसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और बाइक का चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्पाइडरमैन बना युवक बाइक से सड़क पर स्टंट करते दिखा था। युवक-युवती ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी और साइड मिरर भी नहीं लगे थे। मामले की जांच की गई और सवार की पहचान आदित्य वर्मा के रूप में हुई, नजफगढ़ का रहने वाले है। उसके साथ एक लड़की भी वीडियो में दिखाई दी। बृहस्पतिवार को नजफगढ़ थाना पुलिस ने यातायात नियम की अनदेखी करने का मामला दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि लापरवाही से बाइक चलाकर स्टंट करने वाले आदित्य के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने चालान काटा और नसीहत देकर छोड़ दिया।