फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के व्हाट्सऐप पर भेजा सुसाइड का मैसेज, लिखा-अब जीना नहीं चाहता, गुडबाय

Fri, 16 Jun 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नई दिल्ली के गोविंदपुरी में रहने वाले युवक ने महिला दोस्त को वाट्सऐप पर मैसेज कर खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात मैसेज करने के चलते युवती ने उसे बृहस्पतिवार सुबह में पढ़ा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार मूलरूप से गांव सिवाल खास, थाना जानी मेरठ, यूपी निवासी अभिषेक (30) गली नंबर-10 गोविंदपुरी, दिल्ली में रहता था। वह मेडिकल मार्केटिंग का काम करता था। गोविंदपुरी में उसके फ्लोर पर एक युवती रहती है। युवती पेशे से नर्स है।

 बताया जा रहा है कि अभिषेक की युवती से दोस्ती थी। दोनों की किसी बात पर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद अभिषेक ने बुधवार रात को चादर के जरिये पंखे से फांसी लगा दी। उसने खुदकुशी से पहले करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाट्सऐप मैसेज युवती को भेजे थे। युवती ने रात को मैसेज नहीं पढ़े थे। अभिषेक ने मैसेज में लिखा था कि वह अब जीना नहीं चाहता, गुडबाय।      
विज्ञापन


युवती बृहस्पतिवार सुबह उठी। उसने अभिषेक के कमरे में झांककर देखा तो अभिषेक ने फांसी लगा रखी थी। अभिषेक के कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था। युवती ने बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती का कहना है कि अभिषेक से सिर्फ उसकी दोस्ती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें