फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चप्पल चोरी के आरोप में 9 साल के बच्चे से हैवानियत, कंपाउंडर ने बच्चे को घंटों जंजीर से बांधा

Wed, 12 Sep 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
boy tied in chain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरडीसी में इंसानियत को तार-तार कर एक नामचीन डॉक्टर के कंपाउंडर ने 9 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में कई घंटे तक जंजीरों से बांधे रखा।
विज्ञापन


घटना यूपी के गाजियाबाद जिले की है। आरडीसी में इंसानियत को तार-तार कर एक नामचीन डॉक्टर के कंपाउंडर ने सिर्फ चप्पल चोरी के आरोप में एक 9-10 साल के मासूम बच्चे को जंजीर से घंटों बांधे रखा। 

रोते-बिलखते बच्चे को देखकर भी कंपाउंडर का दिल नहीं पसीजा। लोगों की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी कंपाउंडर ने बच्चे को बंधन मुक्त कर भगा दिया और जंजीर भी छुपा दी। 
विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार शाम की है।  आरडीसी स्थित एक नामचीन डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर बरामदे में बच्चे को जंजीर से बंधे देख लोगों ने पूछताछ की। 
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर पता चला कि बच्चे पर चप्पल चुराने का आरोप है। इसके चलते कंपाउंडर ने उसके पैर में जंजीर बांधकर उसे एक पिलर में बांधकर ताला लगा दिया है। बच्चा रो रहा था, लेकिन कंपाउंडर उसे छोड़ने को राजी नहीं था। 

जंजीर से बंधे बच्चे की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मीडियाकर्मी और पुलिस पहुंची। कविनगर के प्रभारी एसएचओ हिंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कंपाउंडर ने बच्चे को भगा दिया। 

उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। बच्चे के परिजनों की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है। वीडियो और फोटो के आधार पर मसूरी के रहने वाले आरोपी कंपाउंडर आरिफ को हिरासत में लिया गया है। 

फिलहाल उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है। अगर बच्चे के परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज कर बंधक बनाने की धाराओं में कार्रवाई होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें