फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं तीन प्रेमिकाओं के शौक पूरा करने में प्रेमी पहुंच गया जेल, कहानी दिलचस्प

Fri, 16 Nov 2018 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा के एक युवक ने दिल्ली आकर डांसिंग कोर्स किया, फिर पार्टी और इवेंट में डांस करने लगा। मगर इस प्रोफेशन में उसे शराब की लत लगी और फिर गलत संगत में पड़ गया। 

विज्ञापन


परेशानी तब हुई, जब तीन-तीन गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पाया और डांसर से झपटमार बन गया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, आरोपी की पहचान गोविंदपुरी निवासी रोहन गिल उर्फ सन्नी (21) के रूप में हुई। वह गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वारदात करता था। 

आरोपी एक वर्ष में चार बार गिरफ्तार हो चुका है। गोविंदपुरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी रोहन को ऑटो ड्राइवर से झपटमारी की वारदात के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मदनपुर खादर निवासी ऑटो चालक राहुल रविदास मार्ग पर स्थित गोविंदपुरी चौक पर 14 नवंबर की रात को सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी रोहन ने उससे बीड़ी मांगी। जैसे ही राहुल ने बीड़ी दी, तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें