फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्यार का इजहार, फिर बनाया हवस का शिकार, अब वीडियो बनाकर दे रहा धमकी

Thu, 26 Apr 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


बाद में उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम देने लगा। अब आरोपी शादी करने से इंकार करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी दे कर रहा था।

इसके अलावा आरोपी पीड़िता पर तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सपना (21)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। पीड़िता की मौसी और कई अन्य रिश्तेदार आगरा में रहते हैं।

ऐसे हुई थी मुलाकात

कुछ सालों पूर्व सपना अपनी मौसी के यहां शादी में गई थी। वहां उसकी शकील उर्फ सनी नामक युवक से मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई।

सपना दिल्ली आ गई, लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इधर शकील दिल्ली आकर सपना से मिला और उसने प्यार का इजहार किया। सपना ने शकील को अपने परिवार से भी मिलवाया।

सपना का आरोप है कि शादी की बात कर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसका वीडियो भी बना लिया। बार-बार कहने के बाद भी आरोपी शादी की बात टालने लगा।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दे रहा है..

सपना ने शकील के परिवार से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह पहले बेटी की शादी करेंगे। उसके बाद ही शकील की शादी की जाएगी। इधर सपना के दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।

आरोपी सपना पर तेजाब डालने व उसका वीडियो को सोशल करने की बात कर उसे धमकाने लगा। सपना का आरोप है कि इसी 18 अप्रैल को भी आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें