फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मातम में बदला आजादी का पर्व

Sun, 17 Aug 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के इस्माइलपुर में बीटेक के एक छात्र की यमुना में डूबने से मौत हो गई। छात्र स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर दोस्तों के साथ घूमने गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वसीम अपने परिजनों के साथ सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र की सूरदास कॉलोनी में रहता था। यहां के एक कॉलेज में वसीम बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।

बताया गया है कि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने पर उसने अपने दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाया था। इसी के चलते वह सौरभ व अन्य चार-पांच दोस्तों के साथ नवीन नगर चौकी के इस्माइलपुर में यमुना नदी के किनारे घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवक ने पांच लोगों पर चढ़ाई कार

इस दौरान सभी का नदी में नहाने का विचार बन गया। वसीम, सौरभ व अन्य दोस्त नहाने लगे। नदी में किनारे पर पानी कम था, जबकि आगे काफी पानी था।

शाम करीब 5 बजे वसीम व सौरभ जैसे ही किनारे से कुछ आगे निकले तो वसीम गहरे पानी में चला गया और वापस नहीं निकल सका, जबकि सौरभ को उसके दोस्तों ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया, उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

शाम करीब 6 बजे हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों व पुलिस ने काफी प्रयास के बाद रात करीब 9 बजे वसीम का शव निकाल लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिया गया है।

एक अन्य मामले में खेड़ीपुल क्षेत्र में शनिवार दोपहर आगरा नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें